कठुआ के हीरानगर में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रविवार (23 मार्च 2025) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को देखा और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई.

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षाबलों को शक है कि इस इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जंगल के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक ग्रुप को रोका और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. जिस जगह पर ये एनकाउंटर हो रहा है वह इलाका घने जंगलों वाला है. ऐसे में यह ऑपरेशन लंबे समय तक चल सकता है.

कठुआ में तीन निर्दोषों को मारा
जम्मू में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की घुसपैठ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 17 मार्च 2025 को कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था. हाल ही में कठुआ जिले में आतंकवादियों ने तीन निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. इनमें से एक 14 साल का लड़का भी था.

मृतक की पहचान दर्शन सिंह (40), योगेश सिंह (32) और वरुण सिंह (15) में हुई, जो 5 मार्च को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे. इसके बाद पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विलेज डिफेंस गार्ड ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. उनके शवों को एक झरने से बरामद किया गया.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति