घर में घुसकर महिला से की थी गंदी हरकत, पति को दी मारने की धमकी, 3 साल बाद डिप्टी रेंजर पर FIR

खंडवा
डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पीड़िता को अपराध दर्ज कराने के लिए तीन साल इंतजार करना पड़ा। डिप्टी रेंजर के रसूख के कारण कहीं सुनवाई न होने पर उसे सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा। मामला डीआइजी तक पहुंचने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चौहान पर करीब एक वर्ष पूर्व एक अन्य महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद जमानत पर आरोपी अब भी नौकरी कर रहा है। डिप्टी रेंजर फिलहाल बुरहानपुर जिले में पदस्थ है।

इंदौर निवासी 37 वर्षीय महिला ने थाना कोतवाली में डिप्टी रेंजर चौहान पर 1 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत की थी। मामला दर्ज न करने पर महिला और पति ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
महिला का आरोप है कि चौहान ने खंडवा में तैनाती के दौरान उसके पति को विभाग में वाहन चालक का काम दिलवाया था। खंडवा के शासकीय आवास में डिप्टी रेंजर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी थी।

दुष्कर्म का लग चुका है आरोप
आरोपी पर महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के पूर्व में भी आरोप लगे हैं। पूर्व में कोतवाली थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आने और पीड़िता से राजीनामा होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

सर्विस रिवाल्वर से दी थी धमकी
पीड़िता के पति के मुताबिक मैं एसडीओ के यहां वाहन चालक था। एसडीओ की पत्नी बुरहानपुर में एसडीएम थीं। इस कारण मेरा एसडीओ के साथ बुरहानपुर आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने मुझे सरकारी क्वार्टर दिला दिया था। मैं वहां परिवार के साथ रहने लगा। उन्होंने आगे बताया कि मैं बुरहानपुर से लौटा तो पत्नी ने बताया कि डिप्टी रेंजर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मैंने इसकी शिकायत एसडीओ से की तो उन्होंने शंकर चौहान को फटकार भी लगाई थी। इसके चलते शंकर सिंह चौहान ने मुझे सर्विस रिवाल्वर से धमकाया भी था। इस मामले में थाने में शिकायत की तो पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

डिप्टी रेंजर के डर से छोड़ा बुरहानपुर
डिप्टी रेंजर के डर के कारण परिवार सहित इंदौर आकर मजदूरी करने लगा। इसके बाद से लगातार शिकायत कर रहा हूं। लंबे समय से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत चल रही थी। दो दिन पहले खरगोन डीआइजी कार्यालय से फोन पर कोतवाली थाने जाकर एफआइआर करवाने का कहा गया था। इसके बाद अब शिकायत दर्ज की गई है।

महिला को कथन दर्ज कराने की दी थी सूचना
कोतवाली थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि महिला को शिकायत के लिए स्वयं आकर कथन दर्ज करवाने के लिए बार-बार सूचना दी गई, लेकिन वह नहीं आई। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी उसे कई बार सूचना दी गई। अब महिला के उपस्थित होने पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति