पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की सुविधा

भोपाल
प्रदेश में नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5 केन्द्रीय पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही भोपाल के जीटीबी कॉम्प्लेक्स में विभाग द्वारा वित्तीय अनुदान से स्वामी विवेकानन्द लाइब्रेरी (पूर्व ब्रिटिश लाइब्रेरी) का संचालन किया जा रहा है। इन पुस्तकालयों में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की भी सुविधा दी जा रही है।

शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय भोपाल को सेंट्रल लाइब्रेरी के नाम से भी जाना जाता है। यह पुस्तकालय साहित्यिक पुस्तकों का भंडार भी है। पुस्तकालय में न्यूनतम शुल्क पर अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान में पुस्तकालय में करीब एक लाख से अधिक पुस्तकें हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, ऊर्दू, अरबी, फारसी आदि भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विभिन्न मासिक पत्रिका, समाचार पत्र, इंटरनेट सुविधा, निशुल्क सेमिनार की सुविधा भी उपलब्ध है। पुस्तकालय के 3 अध्ययन हॉल में प्रतिदिन औसत रूप से 600 छात्र-छात्राएं बैठकर अध्ययन करते हैं। इस वर्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पुस्तकालय का अनुरक्षण एवं विकास कार्य किया गया है। पुस्तकालय में अध्ययन सुविधाओं के लिये 32 केबिन मॉडल स्टडी रूम का विकास लोक शिक्षण संचालनालय के आवंटित बजट से किया गया है। पुस्तकालय में महिला स्व-सहायता समूह को 'दीदी कैंटीन' के संचालन का कार्य दिया गया है।

अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय इंदौर 60 वर्ष पुराना हैरीटेज भवन है। 'पुस्तकें बुलाती हैं' अभियान के अंतर्गत इस पुस्तकालय से अब तक 17 हजार से अधिक विद्यार्थी पुस्तकालय से जुड़ कर पुस्तकालय का भ्रमण कर चुके हैं। पुस्तकालय में प्रति 15 दिवस के अंतराल में एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन दिये जाने की सुविधा निर्धारित की गई है। यहां लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थी प्रशिक्षण लेने भी आते हैं। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर में आने वाले छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत सामान रखने के लिये 190 से अधिक क्षमता वाले लॉकर रैक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आवंटित बजट से क्रय किया गया है। पुस्तकालय की स्वशासी समिति की बैठक के लिये निर्णय अनुसार पुरानी सदस्यताओं को संशोधित कर 13 प्रकार की नई सदस्यताएं प्रारंभ की गई हैं। पुस्तकालय की संपूर्ण गतिविधियां भी डिजिटल रूप में प्रारंभ कर दी गई है। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये नवीन सुविधाओं के साथ कॉम्पिटिशन कॉर्नर प्रारंभ किया गया है। पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन भी हुआ है।

शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय जबलपुर को उसके नजदीक शासकीय उ.मा.वि. द्वारा एक अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध कराया गया है। उक्त कक्ष में केन्द्रीय पुस्तकालय का वाचनालय पाठकों के लिये संचालित हो रहा है। जबलपुर के केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एवं ग्रामीण अंचलों से आने वाले विद्यार्थी भी लाभान्वित हो रहे हैं। पुस्तकालय के प्रचार-प्रसार के लिये समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे हैं। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये प्रतिभागियों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण एक अतिरिक्त वाचनालय कक्ष विकसित किया गया है। पुस्तकालय परिसर में पाठकों के लिये फ्री वाई-फाई जोन की सुविधा भी उपलब्ध है। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय रीवा के परिसर में उपलब्ध रिक्त स्थान 3 मंजिला नया भवन पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा स्वीकृत किया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति