कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर भर में श्वानों के टीकाकरण के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश

ग्वालियर
ग्वालियर शहर में आवारा श्वानों के वैक्सीनेशन के लिये संचालित एबीसी सेंटर अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करे। इसके साथ ही नगर निगम विशेष दल गठित कर शहर भर में आवारा श्वानों के टीकाकरण का विशेष अभियान चलाएँ। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर नगर निगम द्वारा बिरलानगर पुल के नीचे संचालित एबीसी सेंटर का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार, एबीसी सेंटर के संचालन में लगी एजेंसी के पदाधिकारी एवं निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि ग्वालियर शहर में श्वानों के काटने की कई घटनायें सामने आई हैं। इनको देखते हुए एबीसी सेंटर अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करे।
सेंटर में प्रतिदिन क्षमता के अनुरूप श्वानों को लाकर उनके वैक्सीनेशन एवं अन्य कार्य को किया जाए। सेंटर में आने वाले सभी श्वानों को मेडीकल उपचार के साथ-साथ निर्धारित रोस्टर के अनुरूप भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा है कि एबीसी सेंटर के साथ-साथ शहर भर में आवारा श्वानों के टीकाकरण के लिये निगम विशेष अभियान चलाए। इसके लिये टीमों की संख्या बढ़ाकर शहर के सभी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए। वैक्सीनेशन के कार्य को ट्रेंड स्टाफ के माध्यम से ही किया जाए, यह भी सुनिश्चित हो। एबीसी सेंटर के कर्मचारियों के साथ-साथ निगम का अमला भी इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति