झांसी में सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार स्‍कूल बस पलटी, 15 छात्र-छात्राएं घायल

झांसी

 यूपी के झांसी में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्‍कूल बस में सवार होकर पढ़ने जा रहे बच्‍चे रफ्तार के कहर के शिकार हो गए। इस हादसे में 15 छात्र-छात्राओं के घायल होने की सूचना मिल रही है। बच्‍चों की चीख-पुकार से आसपास का इलाका दहल उठा। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई बच्‍चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं एसडीएम मोंठ ने जांच के निर्देश दिए हैं।

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह गांव कुइया, बरोदा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस बाबई के आगे बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 15 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह-सुबह गांव कुइया और बरौदा से छात्र-छात्राओं को लेकर निजी गुरुकुल आश्रम की बस स्कूल जा रही थी। उसमें करीब 30 छात्र-छात्राएं सवार थे।

जैसे ही ड्राइवर बाबई-बरोदा सड़क पर पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पूंछ जेपी पाल ने मौका-मुआयना किया।

तुरंत रेस्क्यू कर घायल छात्र-छात्राएं विवेक बेटा अरविंद, अक्षय कुशवाहा बेटा हरिनारायण, अनन्या बेटी रविकांत, पूनम बेटी हरीश, शिवानी बेटी लोक सिंह, मोना बेटी हरि शरण, इशांत बेटा दिनेश वंशकार, राजवीर बेटा संतोष बरार निवासी गांव कुइया, अंकित बेटी चतुर्भुज, नीलम गोस्वामी बेटी गणेश, आभा वर्मा बेटी राजेंद्र प्रसाद, शिखा बेटी देवेश कुमार, शिवानी बेटी देवेश कुमार, वर्षा बेटी रमाकांत गोस्वामी, विशाल गोस्वामी बेटा रमाकांत निवासी गांव बरोदा सहित अन्य को बाहर निकाला।

उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया है। जहां कई बच्‍चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। 15 बच्चे घायल हैं। उन्हें में भर्ती कराया गया। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति