शिंदे के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे कुणाल कामरा, मानहानि समेत इन धाराओं में केस दर्ज

मुंबई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक का मामला तूल पकड़ रहा है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। साथ ही शिवसेना नेताओं ने कामरा को खुली धमकी दे दी है। वहीं, कमरा अब संविधान के जरिए आगे बढ़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है। शिंदे पर की गई टिप्पणी के बाद शिवसेना नेताओं ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ कर दी थी।

कामरा के खिलाफ मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह FIR की प्रति दिखाते नजर आ रहे हैं।

कामरा ने सोमवार को एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह भारत के संविधान की प्रति लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'आगे बढ़ने का सिर्फ एक यही तरीका है।' शिंदे को लेकर उनकी तरफ से की गई टिप्पणी को शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने भी शेयर किया था और कहा था, 'कुणाल का कमाल।'
शिवसेना ने दी धमकी

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, 'आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।' समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे।'

उन्होंने कहा, 'हमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं… हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके। कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा, और वह आकर अपनी गलती के लिए माफी मांगेंगे।'
भाजपा भी भड़की

वहीं, भारतीय जनता पार्टी विधायक राम कदम ने कहा, 'कुणाल कामरा ने सस्ती लोकप्रियता के लिए बार-बार देश के बड़े राजनेताओं और पत्रकारों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ऐसा क्यों? अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या वह किसी को भी कुछ भी कह सकते हैं? एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। वह पूर्व CM हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'किसे कॉन्ट्रैक्ट पर वह काम कर रहे हैं? ठाकरे गुट के? टाइमिंग देखिए। दिशा सालियान केस में ठाकरे परिवार के नाम आया तो ध्यान भटकाने के लिए क्या कुणाल कामरा ने जानबूझकर इस समय उनका नाम लिया? वो भी ठाकरे गुट के कहने पर? क्या वजह है? समय आ गया है कि वह जहां भी नजर आएं, उनका चेहरा काला कर दिया जाए। महाराष्ट्र सरकार कुणाल कामरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि वह सस्ती लोकप्रियता के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।'
केस दर्ज

शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की गई। विभाग प्रमुख श्रीकांत सरमालकर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में सरमालकर ने कहा, 'हमें पुलिस स्टेशन लाया गया है और हमें देखना है कि गिरफ्तार किया गया है या नोटिस देने के बाद छोड़ दिया जाएगा'। 20 नाम अज्ञात में हैं।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति