पाकिस्तान के मौलाना ने बिजली का बिल कम करने का ऐसा अनोखा तरीका बताया कि सुनने वाले हैरान रह गए, जाने क्या है उपाए

कराची

कोई शख्स बिजली के बिल से परेशान है, तो उसे क्या करना चाहिए? कोई कहेगा कि बिजली का कम से कम इस्तेमाल करें, ज्यादा खपत वाले उपकरणों (जैसे AC या हीटर) को सीमित समय के लिए चलाएं. लेकिन अगर कोई इस समस्या का बिल्कुल अलग समाधान बताए.

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तान के मौलाना ने बिजली का बिल कम करने का ऐसा अनोखा तरीका बताया कि सुनने वाले हैरान रह गए. यह क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है.

पाकिस्तान के एक प्राइवेट चैनल पर एक शो प्रसारित होता है, जिसका कॉन्सेप्ट यह है कि मौलाना आजाद जमील नाम के शख्स लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान बताते हैं.

बिजली के मीटर और 'जमजम' का क्या कनेक्शन?
 
इसी कड़ी में, कराची के एक शहरी ने शो में सवाल किया कि उसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है और उसने इसका कोई हल जानना चाहा. इस पर मौलाना आजाद जमील ने बिजली का बिल कम करने का एक अनोखा हल बताया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर में बिजली का बिल ज्यादा आता है, वे अपने बिजली के मीटर पर उंगली से 'जम-जम' लिखें, इससे उनके बिल में कमी आएगी.

पाकिस्तानी मौलाना का यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे सुनकर सिर पकड़ लिया, जबकि कुछ का मानना था कि शायद यह एक तंज था.

हालांकि, पाकिस्तान के कई लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने कहा कि दरअसल, मौलाना साहब का असली मतलब यह था कि उंगली उन स्विचों पर रखें, जो बेवजह चालू हैं-जैसे पंखे या AC के स्विच पर उंगली रखें. अगर ऐसा किया जाए, तो अगले महीने तक बिजली का बिल खुद ही कम हो जाएगा!

हालांकि, कई लोगों ने इस नुस्खे को आजमाया और अपने अनुभव कमेंट में अपने अनुभव भी शेयर किए. किसी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, जबकि किसी और का कहना था कि उन्होंने दो बार 'जम-जम' लिख दिया, जिससे उनका बिजली का बिल अब दोगुना आने लगा.

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति