MP में न्याय व्यवस्था में तेजी और पारदर्शिता लाने की कवायद, सभी विभाग मिलकर इस पर काम में जुटे

देवास
 मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में तेजी लाने के साथ ही पारदर्शी बनाने की पहल की गई है. इस काम में पुलिस विभाग के साथ ही चिकित्सा, न्यायालय, अभियोजन एवं जेल के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ये सारे विभाग सूचनाओं तथा दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे. डीजीपी कैलाश मकवाना ने ये पहल शुरू की है. इसके लिए देवास जिले को पायलट डिस्ट्रिक्ट के रूप में चयनित किया गया है.
संबंधित विभाग मिलकर प्रक्रिया को सरल बनाएंगे

इस अभियान का उद्देश्य एफआईआर से लेकर अंतिम निर्णय तक के मार्ग में आने वाली समस्त प्रक्रियाओं को सभी विभागों के समन्वय से सरल करना है. संबंधित विभागों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़कर न्याय व्यवस्था को तेज किया जाएगा. इसी संबंध में देवास में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव एस. कालगांवकर, एडीजी एससीआरबी चंचल शेखर के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला में इसी बात पर मंथन किया गया.
संबंधित विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग

बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत देवास प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां अधिकतम विवेचकों को टेबलेट प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी कार्यप्रणाली अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं दक्ष बनेगी. इस डिजिटल एकीकरण के तहत समन एवं वारंट, बेल एप्लीकेशन मोड्यूल में तेजी लाई जाएगी. इसके लिए विभागीय अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है. योजना के तहत पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, एफएसएल अधिकारियों, अभियोजन अधिवक्ताओं और विवेचकों को इस बारे में ट्रेनिंग देने की योजना तैयार की गई है. देवास में आयोजित इस कार्यशाला में देवास के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार मिश्रा, एडीजी उज्जैन उमेश जोगा, डीआईजी उज्जैन नवनीत भसीन, कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह आदि मौजूद रहे.

समन और वारंट भी ऑनलाइन होंगे तामील

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभ एक साझा डिजिटल मंच पर आपस में जुड़ेंगे, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सुगमता आएगी. पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीकरण के बाद एमएलसी, एफएसएल रिपोर्ट का आदान प्रदान करना है. साथ ही न्यायालय द्वारा जारी समस्त समन और वारंट भी ऑनलाइन तामील किए जाएंगे.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति