मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का आज होगा भव्य शुभारंभ

– “यंग इंवेंटर्स फेयर”, “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

– मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे उद्घाटन और शार्क टैंक फेम अमन गुप्ता का की-नोट सेशन

भोपाल
 अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल “नवोन्मेष 2025” का दो दिवसीय आयोजन 25 मार्च मंगलवार से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल होंगे जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता और स्विगी के सीईओ रोहित कपूर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। वहीं कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री मप्र शासन गौतम टेटवाल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार होंगे। इसके अलावा दूसरे दिन समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप उपस्थित रहेंगे। उनके साथ मप्र निजी विश्वविद्यालय आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत भूषण मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएँ शामिल हैं, जो प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने, अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए समाधान विकसित करने का मौका देती हैं। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 के स्कूली छात्रों के लिए “यंग इंवेंटर्स फेयर”, यूजी-पीजी छात्रों के लिए “इनोमेकर- प्रोडक्ट शोकेस”, “प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल”, “बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथान”, रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता “एड मैड शो”, “रोबो फाइट एवं रोबो रेस”, “स्टार्टअप पिचिंग प्रतियोगिता – फर्स्ट चेक” और “वायरल वर्स” शामिल होंगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति