व्यवहार परिवर्तन कर टीवी मरीजों से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार :- सीएमएचओ

व्यवहार परिवर्तन कर टीवी मरीजों से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार :- सीएमएचओ

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर  संगोष्ठी का का किया गया आयोजन

शहडोल
 विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण केन्द्र शहडोल के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।  संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सामाजिक जागरूकता व क्षय रोगियों के प्रति सभी का व्यवहार सम्मानजनक हो यह सुनिश्चित किया जाये साथ ही सभी निश्चय मित्र के भॉति कार्य करते हुए सामाजिक बाधाओं को दूर करते हुए मरीजों का चिन्हांकन जॉच समय पर उपचार तथा समय-समय पर अनुसरण करने में सहभागिता निभाये। कार्यक्रम को जिला क्षय अधिकारी डॉ.वाई. के. पासवान, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ सहित अन्य अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही जिले को क्षय मुक्त करने के शपथ भी दिलाई गई। आयोजित संगोष्ठी में मेडिकल कॉलेज शहडोल के चिकित्सक डॉ. आकाश रंजन, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी सिंहपुर डॉ. सुनील स्थापक, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी जयसिंहनगर डॉ.के.एल. दीवान, जिला क्षय केन्द्र के अधिकारी,कर्मचारी एवं महिला प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति