डीसी और एलएसजी के बीच खेला गया, मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया, फैंस बोले- गलत टीम में हो भाई

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला गया। डीसी ने विशाखापट्टनम के मैदान पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी ने तीन गेंद बाकी रहते 210 रनों का टारगेट चेज किया। डीसी वर्सेस एलएसजी मैच के बाद तीन यार मिले और बैठकर हंसी-मजाक किया। यह यार हैं, पंत, अक्षर और कुलदीप यादव। स्पिनर कुलदीप दिल्ली का हिस्सा हैं। पिछले सीजन तक पंत ने डीसी ने कमान संभाली थी। पंत की जब कुलदीप और अक्षर से मुलाकात हुई तो अलग याराना दिखा। पंत ने कुलदीप की एक शॉट को लेकर खिल्ली उड़ाई। डीसी ने मंगलवार को दिलचस्प वीडियो शेयर किया।

बता दें कि पंत ने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक दिल्ली का हिस्सा रहे और फिर एलएसजी में चले गए। एलएसजी ने पंत को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पंत, कुलदीप और अक्षर के वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने पंत को लेकर कमेंट किया, ''गलत टीम में हो भाई।'' दूसरे ने कहा, ''पंत का दिल अब भी दिल्ली के लिए धड़कता है, चाहे वह किसी भी टीम से खेलें।'' अन्य ने लिखा, ''आईपीएल एकमात्र ऐसी लीग है, जहां खिलाड़ी मैच के बाद मिलते हैं और खेल पर चर्चा करते हैं। ऐसा लग रहा कि जैसे हम स्कूल के दिनों में वापस लौट गए। मैच के बाद यह देखकर अच्छा लग रहा।''

मैच की बात करें तो दिल्ली ने ‘इम्पैक्ट सब’ आशुतोष शर्मा की सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की तू्फानी पारी के दम पर एलएसजी को मात दी। आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। आशुतोष और विप्रज निगम (39 रन) ने सातवें विकेट के लिए 22 गेंद में 55 रन की साझेदारी की। अंतिम चार ओवर में जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। हालांकि, 17वें ओवर की पहली गेंद पर राठी की कैरम बॉल लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में विप्रज कैच आउट हो गए। दूसरे छोर पर साथ नहीं मिलने के बावजूद आशुतोष अंत तक डटे रहे और अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया। डीसी ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आठ विकेट पर 209 बनाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति