गरियाबंद जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई

गरियाबंद

गरियाबंद जिले में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोमवार रात राजिम के सुरसाबांधा तालाब मोड़ के पास हुई जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए, हादसे में 3 युवकों की जान चली गई।

वहीं दूसरी घटना आरंग थाना क्षेत्र के समोदा में हुई। जहां सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

पहली घटना में 3 की मौत

गरियाबंद के जेंजरा निवासी 5 लोग 3 अलग-अलग बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे। शाम 7 बजे वे घर लौट रहे थे। तभी सामने से गरियाबंद की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। जहां तीनों बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की घटना के बाद कार के सामने 2 बाइक चढ़ गई वहीं 1 बाइक टकराकर दूर जा फेंकाई। मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई थी वहीं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां रास्ते में ही 1 युवक ने दम तोड़ दिया।

मरने वालों में तीनों लोमचंद साहू, शीतल साहू और घनश्याम साहू एक ही परिवार के थे।

दूसरी घटना में 2 की मौत

रविवार शाम 5 बजे आरंग में कुरुद-कुटेला के बीच तेज रफ्तार ट्रक (CG04 JE 0169) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटकू खूंटे और कामता सोनवानी नीचे गिर गए और ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने नवापारा-आरंग में चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति