केएल राहुल और अथिया को दिल्ली कैपिटल्स ने भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया, घर आई नन्ही परी

इंदौर
क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन बेहद खास रहा, जब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। यह मैच अंत तक रोमांच से भरा रहा है। डीसी की जीत ने इसे यादगार बना दिया, लेकिन खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। उसी शाम, एलएसजी के कप्तान केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसने इस दिन को और खास बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस दोहरी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए एक भावुक ‘बेबी सेलिब्रेशन’ किया।
 
डीसी की जीत का रोमांच
मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को कांटे की टक्कर में हराया। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस जीत को अपनी कप्तानी का रोलर-कोस्टर अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि "अब तैयार रहें। मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। उतार-चढ़ाव आएंगे। अक्षर ने बल्लेबाजों के आक्रामक खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल से ही ऐसा ट्रेंड शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले छह ओवरों में हमें लगा कि हमने ज्यादा रन दे दिए। कुछ कैच भी छूटे। ऐसा लग रहा था कि वे 240 रन बना लेंगे, लेकिन हमने वापसी की।

आशुतोष ने जीता मैन ऑफ द मैच
मैच के हीरो रहे आशुतोष ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने मेंटर शिखर धवन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि "विप्रज ने शुरू में शानदार अटैक किया। मैं गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पा रहा था। मैंने उसे हिट करते रहने के लिए कहा। वह दबाव में भी शांत रहा। यह अवॉर्ड मैं अपने मेंटर शिखर पाजी को देना चाहता हूं। आशुतोष ने पिछले सीजन के अनुभवों से सीख लेते हुए कहा कि पिछले साल मैं कुछ करीबी मैच फिनिश नहीं कर पाया था। पूरे साल मैंने इस पर ध्यान दिया। मुझे भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक खेलूंगा, तो कुछ भी हो सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति