सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना में सुधार का प्रस्ताव तैयार करें: खाद्य मंत्री

भोपाल
मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना (ओ.एस.) में सुधार के लिये प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिये कंसल्टेंट की सेवाएँ भी ली जा सकती हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश कार्पोरेशन की संचालक मण्डल की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वे स्वयं भी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

रिक्त पदों की भर्ती जल्द करें
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कार्पोरेशन में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करें। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में एक्सपर्ट व्यक्तियों को ही नियुक्त करें। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्पोरेशन के लंबित लेखा संबंधी कार्य पूरे कराने के लिये संविदा में लेखापालों की नियुक्ति करें। बैठक में उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 की प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 की लंबित प्रोत्साहन राशि के संबंध में भी चर्चा हुई। वरिष्ठ सहायकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया गया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा ‍कि संचालक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णयों का क्रियान्वयन समय-सीमा में करें।

अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने कार्पोरेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त खाद्य श्री कर्मवीर शर्मा, एमडी सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन श्री अनुराग वर्मा सहित संचालक मण्डल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति