पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने काली कमाई से जो 92 करोड़ की संपत्ति बनाई, उसे प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच कर लिया

भोपाल
परिवहन विभाग में पूर्व आरक्षण सौरभ शर्मा ने काली कमाई से जो 92 करोड़ की संपत्ति बनाई उसें प्रवतन निर्देशालय ईडी ने अटैच कर ली है इसमें सौरभ के रिश्तेदार की नाम पर भोपाल इंदौर ग्वालियर में खरीदी गई प्रॉपर्टी भी शामिल है अटैक की गई प्रॉपर्टी की खरीद फरोखत और इसे ट्रांसफर नहीं किया जा सकता यह नहीं आयकर विभाग की टीम ने 19 और 20 दिसंबर 2024 की निगरानी रात कार्य से जो 52 किलो सोना वह 11 करोड रुपए नगद बरामद किया उसमें भी अटैच कर लिया गया है

यही नहीं, आयकर विभाग की टीम ने 19 और 20 दिसंबर 2024 की दरमियानी रात कार से जो 52 किलो सोना व 11 करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे, उन्हें भी अटैच कर लिया गया है। कार सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर की थी। चेतन ने स्वीकार किया था कि कार उसकी थी, पर इस्तेमाल सौरभ और सहयोगी करते थे। वहीं, सौरभ शर्मा ने नकदी और सोने से पल्ला झाड़ लिया था।

बता दें, लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ के ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद 27 दिसंबर और 17 जनवरी को इंडी ने भी छापे मारे थे।

मां, पत्नी, सास, सहयोगियों के नाम पर बनी संपत्ति भी

    सौरभ शर्मा : ईडी ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित ई-7/78 में सौरभ शर्मा का घर अटैच किया है। अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर खरीदी गई 9 संपत्तियां भी अटैच। इनमें से 7 भोपाल, 2 इंदौर में हैं।

    मां उमा शर्मा व पत्नी दिव्या ग्वालियर में 1 प्लॉट, कृषि भूमि अटैच। भोपाल में जिस जमीन पर स्कूल की बिल्डिंग बन रही थी, वह भी अटैच। यह दिव्या के भी नाम पर थी।

    सास रेखा तिवारी: भोपाल के मुगलिया कोट में 0.5 हेक्टेयर जमीन अटैच। भोपाल के कुशलपुरा में 2 हेक्टेयर जमीन जब्त।

    सहयोगी शरद जायसवाल : भोपाल में खरीदा गया एक प्लॉट अटैच। हिनौतिया आलम में कृषि भूमि जब्त। पांच अन्य प्लॉट भी अटैच। इनमें 3 भोपाल, 2 इंदौर में।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति