अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई

 बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है. मुंबई में 26 मार्च की शाम ये हादसा हुआ. कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या का गाड़ी को पीछे से लाल रंग की बस ने टक्कर मार दी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या को चोट नहीं आई है. वो पूरी तरह से ठीक हैं. एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने भी यही अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि ऐश्वर्या ठीक हैं और ऐसा कुछ बड़ा एक्सीडेंट नहीं हुआ है.

क्या हुआ?
बता दें कि पैपराजी के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐश्वर्या का गाड़ी और बस के बीच की भिड़ंत का वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए. चिंतित हो उठे कि आखिर ऐश्वर्या ठीक भी हैं या नहीं. वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या की गाड़ी के पीछे बस ने टक्कर मारी. उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत गाड़ी से उतरी और स्थिति को देखा.

कहा ये भी जा रहा है कि गाड़ी में डेंट भी नहीं आया है. बस ड्राइवर से बातचीत के बाद गाड़ी आगे बढ़ गई थी और बस भी अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गई थी. फैन्स के बीच ऐश्वर्या की चर्चा हो रही है. पर आपको बता दें कि ऐश्वर्या का ये एक्सीडेंट झूठा बताया जा रहा है.

बता दें कि ऐश्वर्या का आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोनार्क की शादी में देखा गया था. कोनार्क ने गर्लफ्रेंड नियति से शादी रचाई है. पूरा बच्चन परिवार इस शादी में शामिल हुआ था. सोशल मीडिया पर इस दौरान की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं. ऐश्वर्या और अभिषेक जब कोनार्क और नियति को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए थे तो काफी सारी तस्वीरें इस दौरान की सामने आई थीं.

इवेंट्स और फैशन शोज में ज्यादातर ऐश्वर्या स्पॉट होती हैं. इसके अलावा जब भी वो मुंबई में घर से बाहर निकलती हैं तो कोई उन्हें स्पॉट नहीं कर पाता है. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं. बर्थडे और एनिवर्सी पोस्ट ही ये शेयर करती हैं. इसके अलावा पेरिस फैशन वीक को लेकर भी कुछ पोस्ट्स ये शेयर करती नजर आती हैं. ऐश्वर्या की ही तरह बेटी आराध्या बच्चन भी फऐन्स के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति