विशेषयोग्य जन बच्चों के लिए गुरुवार को “देखो अपना शहर” जागरूकता यात्रा का हुआ आयोजन

जयपुर,

राजस्थान दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हो रहें सप्ताहभर के कार्यक्रमों की श्रृंखला में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में जंतर मंतर पर प्रातः 9.15 बजे से विशेषयोग्य जन  बच्चों के लिए गुरुवार को "देखो अपना शहर" जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर विशेषयोग्य जन बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। उनके इस आत्मीय संवाद से विशेषयोग्य जन  बच्चे उत्साहित और प्रसन्न नजर आये।  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों को प्रकृति की ओर से विशेष प्रतिभा और ऊर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि यह बच्चे कई मायनो में सामान्य बच्चों से भी अधिक योग्य हैं। इनकी योग्यता, प्रतिभा और ऊर्जा का सदुपयोग राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने में राज्य सरकार ऐसे विशेष योग्यजन बच्चों की प्रतिभा का सदुपयोग करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित है।

विशेषयोग्य जन बच्चों ने फूल देकर किया स्वागत, उपमुख्यमंत्री ने दिए उन्हें उपहार
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विशेषयोग्य जन बच्चों को उपहार दिए जबकि बच्चों ने उनको फूल देकर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने विशेषयोग्य जन बच्चों को जंतर मंतर, सिटी पैलेस और अल्बर्ट हॉल सहित आमेर भ्रमण करवाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ जंतर मंतर देखने आये विदेशी पर्यटकों ने फोटो खिचवाए। उपमुख्यमंत्री ने विदेशी पर्यटकों को राजस्थान के गावों का भ्रमण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बाड़मेर यात्रा में उत्तरलाई के गांव में की गई अपनी यात्रा को अवस्मरणीय बताया।

उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं अपने गांव में मजबूती के साथ दैनिक जीवन के सारे काम करती हैं। मैंने उन महिलाओं के साथ समय बिताया उनके दैनिक जीवन के काम जैसे चक्की पीसना और अन्य काम भी उनके साथ किये। महिलाएं सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में आयोजित महिला सम्मलेन बहुत सफल रहा।  उन्होंने कहा कि उक्त सम्मलेन में 20 हजार महिलाओं के स्थान पर 30 हजार महिलाओं ने सहभागिता की। सरकार महिला सशक्तिकरण के नित नए नवाचार कर रही है। जिससे महिलाओं और बालिकाओं के विकास के नये अवसर मिल रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्ति करण की कई योजनाएं संचालित हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति