टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट जून में, रोहित और कोहली को करना होगा ये काम, तभी मिलेगी टेस्ट टीम में जगह!

नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपील के 18वें सीजन में व्यस्त हैं। टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट जून में शुरू होगा, जबकि आईपीएल मई के आखिरी सप्ताह तक चलेगा। ऐसे में 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी क्या करेंगे? ये सवाल सभी के दिमाग में होगा, लेकिन अब इसका जवाब मिल गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप चल रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए को इंग्लैंड का दौरा करना है। इसी टूर मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने की संभावना है। दोनों खिलाड़ी जनवरी में रणजी ट्रॉफी भी खेले थे। दोनों ही खिलाड़ी फेल रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक था। ऐसे में इनके सिलेक्शन को लेकर उठ रहे सवालों की वजह से इन दिग्गज खिलाड़ियों को इंडिया ए के लिए मुकाबले खेलने होंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में भारत के हालिया संघर्ष के बाद बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए हैं। उनमें से एक यह भी है कि महत्वपूर्ण विदेशी दौरों से पहले टेस्ट खिलाड़ियों को फॉर्म में आने के लिए इंडिया ए सेटअप में खेलना होगा। इंडिया ए को इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। एक मैच 30 मई से है, जबकि दूसरा मैच 6 जून से है। 25 मई को आईपीएल का फाइनल है। अगर मुंबई और आरसीबी जल्दी टूर्नामेंट से बाहर हो जाती हैं तो रोहित और विराट दोनों मैच भी खेल सकते हैं, लेकिन प्लेऑफ में टीमों के पहुंचने पर दोनों 6 जून से खेले जाने वाले दूसरे मैच में शिरकत कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति