यूक्रेन को एक और झटका, सैन्य मदद दी जाने की योजना से NATO गठबंधन हटा पीछे, क्यों लिया बड़ा यू-टर्न

वाशिंगटन
यूरोपीय देशों समेत NATO गठबंधन के सदस्य देश कथित तौर पर अपनी उस योजना से पीछे हट रहे हैं, जिसके तहत यूक्रेन को सैन्य मदद दी जाने की योजना बनाई गई थी। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि यूरोपीय देश शांति समझौता होने के स्थिति में यूक्रेन को भविष्य में रूसी आक्रमण से बचाने के लिए वहां सैनिकों की तैनाती करेंगे और सैन्य सहायता उपलब्ध कराएंगे लेकिन अब ये योजना खटाई में पड़ती दिख रही है। नाटो देशों के इस कदम से यूक्रेन को बड़ा झटका लगा है।

रॉयटर्स के अनुसार, यूरोपीय नेता बदली भू-राजनीतिक परिस्थितियों में अब ब्रिटेन और फ्रांस द्वारा प्रस्तावित सैनिकों को भेजने की चुनौतियों पर विचार कर रहे हैं, और उसे पलटने की योजना पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यूरोपीय देश अब अपने प्रस्ताव से पीछे हट रहे हैं क्योंकि हाल के दिनों में ट्रम्प प्रशासन के तहत अमेरिका-रूस संबंधों में सुधार हुआ है और मॉस्को धीरे-धीरे वॉशिंगटन के करीब आ रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध के मैदान में अब पीछे हटने लगा है और रूस आगे बढ़ता दिख रहा है।

यूरोपीय देशों का यू-टर्न क्यों?
रॉयटर्स से एक अनाम यूरोपीय राजनयिक ने कहा गया है कि यूरोपीय देश अपने कदम पीछे खींच रहे हैं और जो कुछ वे कर रहे थे या करने की कोशिशों में थे, उसे अब बदलने की कोशिश कर रहे हैं और यही फिलहाल समझदारी भरा कदम हो सकता है। एक अन्य राजनयिक ने न्यूज वीक को बताया, "जब यूक्रेन बेहतर स्थिति में था, तो सैनिकों को भेजने का विचार आकर्षक लग रहा था लेकिन अब, जमीनी स्तर पर और अमेरिकी प्रशासन के साथ यूक्रेन कमजोर हुआ है, इसलिए यूरोपीय देशों का प्लान अब बहुत आकर्षक नहीं रह गया है।

अधर में लटकी पेरिस योजना
बता दें कि इसी महीने 11 मार्च को फ्रांस की राजधानी पेरिस में 30 से अधिक देशों के सैन्य अधिकारियों की एक मीटिंग हुई थी। इसे पेरिस योजना कहा गया था, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय सेना बनाने पर चर्चा हुई थी। इस तरह की सेना का उद्देश्य यूक्रेन में युद्ध विराम लागू होने के बाद रूस को दूसरा आक्रमण करने से रोकना और हमले की स्थिति में बचाना था। इस बैठक में नाटो गठबंधन के लगभग सभी देशों के चीप ऑफ स्टाफ या उनके प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी। हालांकि, अमेरिका को इसमें न्योता नहीं दिया गया था।

अमेरिका-रूस में बेहतर हो रहे रिश्ते
दूसरी तरफ अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम लागू कराने की कोशिशों में जुटा था। बाद में यूक्रेन ने 30 दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई थी। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले दिनों हुई टेलिफोनिक बातचीत में रूस ने आंशिक युद्धविराम पर सहमति जताई थी और यूक्रेन के ऊर्जा और अन्य बड़े ठिकानों पर हमले नहीं करने का वादा किया था। इसी हफ्ते यूक्रेन और रूस ने काला सागर में भी युद्धविराम पर सहमति जताई है। इस तरह पुतिन धीरे-धीरे अब अमेरिका संग रिश्ते सुधार रहे हैं। पुतिन ने कई तरह के प्रतिबंध हटाने की मांग अमेरिका से की है। इस पर ट्रंप ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया है। यूरोपीय देशों को यही गठजोड़ खतरनाक लग रहा है, इसलिए अपने प्लान से पीछे हट रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति