हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी, एचआरटीसी के बेड़े में जल्द ही 297 इलेक्ट्रिक बसें होगी शामिल

शिमला
हिमाचल के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 297 इलेक्ट्रिक बसें (HRTC New Buses) शामिल होगी। गुरुवार को आयोजित निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में बस खरीद को मंजूरी देकर वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

निगम इस बार जो बसें खरीदेगा उसकी मरम्मत (एएमसी) का कार्य भी संबंधित कंपनी 12 साल तक करेगी। निगम ने टेंडर में इसका प्रविधान किया था। इसके चलते निगम को बसें महंगी पड़ रही है। जो बस 1.25 करोड़ में पड़नी थी वह एमएमसी के तहत 1.71 करोड़ में पड़ेगी। लेकिन निगम को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि बसें खराब होने की सूरत में उन्हें ज्यादा खर्च वहन करना पड़ रहा है। पहले निगम के पास जो ई बसें हैं उसमें यह प्रविधान नहीं था। जिसके चलते इसके पार्ट्स को विदेश से मंगवाना पड़ रहा था जो काफी मंहगा पड़ रहे थे। सरकार के इस कदम से यात्रियों को मदद मिलेगी। वहीं, बसों के अंदर पैनिक बटन, स्वचालित दरवाजें और एसी इत्यादि की व्यवस्था भी होगी।

24 सुपर लग्जरी बसों का वर्क ऑर्डर जारी
सरकार नाबार्ड की मदद से बसों की खरीद को पैसा जारी करेगी। निदेशक मंडल ने 24 सुपर लग्जरी बसों का वर्क आर्डर जारी करने को भी मंजूरी दे दी है। यह बस 1.52 करोड़ की लागत से निगम खरीदेगा। सभी बसें बीएस-6 श्रेणी की होगी। शनिवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को यह मामले भेजे जाएंगे।

बसों के लिए किया आवेदन
बैठक में निगम में बसों की खरीद को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री को बताया कि 250 डीजल बसों के लिए दो अशोका लीलेंड और टाटा दो ही कंपनियां आगे आई है। 100 मिनी मिडी (Himachal New Buses) बसों के लिए एक ही कंपनी ने आवेदन किया है।

निदेशक मंडल ने निर्णय लिया है कि नई शर्तों के साथ चैसी बिल्ड कंपनियों के साथ बात की जाएगी और उनसे टेंडर मंगवाए जाएंगे। यदि बात बनी तो एचआरटीसी  (HRTC New Buses) इनकी चैसी खरीदेगा और बॉडी खुद बनवाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष अजय वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम, निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी व निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति