टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना संदिग्ध, विदर्भ के खिलाड़ी मिल सकता है मौका

नई दिल्ली
टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना संदिग्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली की स्क्वाड में जगह बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने पहले ही यह फैसला ले लिया है।

स्क्वाड में शामिल रहेंगे विराट
सूत्रों ने कहा कि विराट कोहली की टीम में जगह बन सकी है। बता दें कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 3 मैच में सिर्फ 31 रन बनाए और उन्होंने सिडनी में अंतिम मैच के लिए खुद को बाहर भी कर लिया था। इस बीच, भारत के कुछ स्टार खिलाड़ियों के इंडिया 'ए' टीम का हिस्सा बनने की संभावना है, जो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए मई-जून के दौरान दो, चार दिवसीय मैचों में लायंस का सामना करेगी।

45 दिन का है भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा
भारत अपने 45 दिनों के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 20 जून को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट मैच के साथ करेगा, जिसमें वह 2007 के बाद से ओल्ड ब्लाइटी में पहली सीरीज जीतने का प्रयास करेगा।

ईसीबी ने की पुष्टि
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा, पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस स्थित स्पिटफायर ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरा मैच एक सप्ताह बाद 6 जून को नॉर्थम्पटन के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा।

चयनकर्ताओं के पास काफी समय
गौरतलब हो कि सभी प्रमुख भारतीय क्रिकेटर इस समय अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ टूर्नामेंट में विजी हैं। लीग के नॉकआउट मैच 20, 21 और 23 मई को खेले जाएंगे और फाइनल 25 मई को होगा। इससे चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे से पहले इंडिया ए टीम की घोषणा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि करुण नायर की इंडिया ए टीम में वापसी हो सकती है। करुण ने 2024-25 के घरेलू सत्र में काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में नौ मैचों में 54 की औसत से चार शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 863 रन बनाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके शानदार फॉर्म की बदौलत विदर्भ ने फाइनल में केरल को हराकर अपना तीसरा रणजी खिताब जीता।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति