NHAI इंदौर-खंडवा रोड पर हाइवे का निर्माण कर रहा, जो सीधे महाराष्ट्र को जोड़ेगा

इंदौर

 शहर के आसपास विश्वस्तरीय विकास हो रहा है। इंदौर में हाइराइज बिल्डिंग के साथ ही डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। पहाड़ों को काटकर टनल आकार ले रही है। एक ऐसा ही अनोखा विकास इंदौर-खंडवा रोड पर हाइवे पर किया जा रहा है। यहां स्टेट हाइवे (Indore Khandwa State Highway) बनाया जा रहा है और इसके नीचे रेलवे टनल (Railway Tunnel) बनाएगा। ऊपर से वाहन गुजरेंगे और नीचे बनी टनल से ट्रेन दौड़ेगी।

 मालूम हो एनएचएआइ (NHAI) इंदौर-खंडवा रोड पर हाइवे का निर्माण कर रहा है, जो सीधे महाराष्ट्र (MP Connect with Maharashtra) को जोड़ेगा। तेजाजीनगर से बलवाड़ा तक का घाट सेक्शन का हिस्सा महत्वपूर्ण है। यहां तीन टनल और पुल-पुलिया बनाई जा रही है। ऐसे ही रेलवे भी महू से सनावद तक नई ब्रॉडगेज लाइन डाल रहा है। रेलवे ने 391 करोड की लागत से पातालपानी से बलवाड़ा तक के काम टेंडर भी जारी कर दिया है। दोनों काम एक साथ चल रहे हैं। चोरल में एक जगह सड़क और रेल लाइन मिल रही है, इसलिए सड़क के नीचे रेल टनल बनाई जा रही है।

सवा दो किमी की टनल
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ग्वालू गांव के यहां सवा 2 किमी से बड़ी टनल प्रस्तावित है। इसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सड़क बन चुकी है, नीचे से टनल बनाई जाएगी। दो किमी की टनल जंगल से गुजरेगी।
20 मीटर नीचे टनल
अधिकारियों के अनुसार चो
रल के ग्वालू और काटकूट गांव रोड पर रेल लाइन और हाइवे मिल रहा है। गांव के लिए पहले एनएचएआई अंडरपास बना रहा था, लेकिन रेलवे की टनल प्रस्तावित थी। इस पर योजना में बदलाव किया गया। इस हिस्से की सड़क निर्माण हो चुका है। सड़क के 20 मीटर नीचे टनल बनेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति