संभल से प्रयागराज तक अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट, सड़कों पर ना पढ़ें नमाज, अफवाहों से रहें दूर…

लखनऊ/ संभल

उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर Alert जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खासकर राजधानी Lucknow में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

राजधानी में कड़ी मॉनिटरिंग

Lucknow में नमाज के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से इलाके की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

लखनऊ और प्रयागराज में भी अलर्ट
राजधानी लखनऊ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. कई जगह आज डायवर्जन भी किया गया है. धर्मगुरुओं ने भी मस्जिदों में ही नमाज अदा करने की अपील की है. प्रयागराज में जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी, लेकिन इस बार सरकार की सख्ती के चलते सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर जहां पुलिस फोर्स की तनाती की गई है. कई स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात कर दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में सेक्टर और जोनल स्कीम लागू कर दी गई है. सिटी जोन में विभिन्न इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई हैं. धर्मगुरुओं से भी थाना स्तर पर और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई और सभी को बताया गया है कि सड़क पर कहीं पर भी नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

संभल में जुमा अलविदा और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. इस बीच, धर्मगुरु भी आगे आए हैं. शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम ने जुमा अलविदा पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. शहर इमाम आफताव हुसैन वारसी ने जुमा अलविदा की नमाज से पहले बयान जारी कर कहा कि नमाज सड़कों और आम रास्तों पर न पढ़ें. उन्होंने लोगों से अपने घर के आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की. साथ ही, शहर की अमन-शांति के लिए अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है.

संभल में टाइट सिक्योरिटी

    3 ड्रोन कैमरों से निगरानी
    CCTV कैमरों से निगरानी
    2 एएसपी तैनात रहेंगे
    4 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे
    7 कंपनी RRF (रैपिड रिएक्शन फोर्स)
    3 कंपनी PAC
    1 कंपनी RAF (रैपिड एक्शन फोर्स)
    16 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अलग-अलग पॉइंट्स पर लगाई गई है.
    राजस्व निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे.

नमाज सड़क पर नहीं, मस्जिदों के पास अतिरिक्त फोर्स तैनात

इस बार सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी

सोशल मीडिया पर भी पैनी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की है।

अलीगढ़ में ईद के नमाज की तैयारी

अलविदा की नमाज को लेकर सतर्कता जारी है. शहर मुफ्ती ने ईद उल फितर की नमाज को लेकर अलग-अलग मस्जिदों में होने वाली नमाज की टाइमिंग जारी की है. ईदगाह में दो अलग-अलग वक्त पर नमाज अदा की जाएगी. शहर मुफ्ती ने शहर के मुसलमानों से सड़कों पर नमाज न अदा करने की अपील की है.

अलीगढ़ में शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने शहरवासियों से की अपील की है कि हर साल की तरह प्यार-मोहब्बत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की जाए. खालिद हमीद ने बताया कि सबसे पहले जमा मस्जिद में 6:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. उसके बाद नई ईदगाह में 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. दूसरी नमाज ईदगाह में 7:45 बजे अदा की जाएगी. 

उन्होंने कहा कि जो लोग नमाज पढ़ने आएंगे उनसे अपील है कि किसी भी तरह की छेड़खान न करें. सुकून के साथ नमाज अदा की जाए. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति