न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाएगी T20 Tri Series 2025, टाईमटेबल जारी

नई दिल्ली
जिम्बाब्वे की टीम जुलाई में एक ट्राई सीरीज के मेजबानी करने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हिस्सा लेंगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। आईपीएल के बाद इस सीरीज का आयोजित करने का ऐला हुआ है। इस दौरान जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ट्राई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगा और ट्राई सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।

14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत
टी20 ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे, जबकि क्वींस स्पोर्ट्स क्लब टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगा। 28 जून से 2 जुलाई के बीच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा, तो 6 से 10 जुलाई के बीच दोनों टीमें दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। इसके बाद 14 जुलाई से ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी। 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट खेलेगी और 7 से 11 अगस्त के बीच दूसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा।

यह पहली बार होगा जब प्रोटियाज टीम 2014 के बाद से जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे के साथ दो-दो बार खेलेगी। 2018 के बाद से यह जिम्बाब्वे में पहली टी20 ट्राई सीरीज खेली जाएगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने उम्मीद जताई कि यह संभावित ऐतिहासिक घरेलू सीज़न देश में खेल को बढ़ावा देने में भूमिका निभाएगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति