चेन्नई वर्सेस बेंगलुरु मैच आज, सदर्न डर्बी में टॉस हारना सीएसके और आरसीबी के लिए बना है वरदान

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है ऐसे में सीएसके और आरसीबी की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। हालांकि बेंगलुरु के लिए यह काम आसान नहीं रहने वाला है।

दरअसल, CSK vs RCB मैच चेन्नई के गढ़ चेपॉक में खेला जाना है। इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 17 सालों में एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में आज आरसीबी कड़ी मेहनत कर चेन्नई के किलो को भेदने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे।

सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। दरअसल, शाम के समय यहां ड्यू बहुत पड़ती है जिस वजह से टीमें चेज करना ज्यादा पसंद करती है। पिछले 10 मैचों में से 7 मैच यहां बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। हालांकि सीएसके वर्सेस आरसीबी मुकाबले में टॉस हारना दोनों टीमों के लिए वरदान साबित हुआ है। जी हां, यह हम नहीं बल्कि दोनों टीमों के आंकड़े कह रहे हैं।

CSK vs RCB के पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो जो टीम टॉस जीती है वो मैच नहीं जीत पाई है, इसमें चाहे टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया हो या बॉलिंग करने का।

2024- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग- मैच 6 विकेट से हारे
2024- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग- मैच 27 रन से हारे
2023- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 8 रन से हारे
2022- आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 23 रन से हारे
2022- चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, मैच 13 रन से हारे

ऐसे में आज दोनों टीमें चाहेगी कि वह टॉस तो ना जीता, मगर उन्हें पहले गेंदबाजी करने का मौका मिले।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति