वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में गरियाबंद कलेक्टर समेत खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रांज

गरियाबंद

नागपुर में आयोजित वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन कर दिया है. 23 मार्च से 26 मार्च तक चले इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते.  इस टीम में गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल थे, जिन्होंने सीनियर केटेगरी में 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

वुडबॉल नेशनल चैंपियनशिप : महाराष्ट्र वुड बॉल संघ द्वारा नागपुर में आयोजित इस 4 दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ से सीनियर और जूनियर कैटेगरी में 20 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया.

मेडल प्राप्त करने वाले अन्य खिलाड़ी:
गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सीनियर स्ट्रोक डबल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता.  उन्होंने महज 22 स्ट्रोक में 6 गेट पार कर यह सम्मान प्राप्त किया.  वहीं सिंगल कैटेगरी में उन्होंने टॉप 6 खिलाड़ियों में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता.

इसके अलावा, दीपक अग्रवाल की टीम के विपुल कुमार दास, दुर्गा भोईहर और शालिनी केवट की जोड़ी ने स्ट्रोक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया.

छत्तीसगढ़ के लिए मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ी हैं – आकाश दुबे, अभिशेष पांडेय, विशाल पोपाट, जयेश तिवारी, श्रृंगी, आफताब, पूजा चौधरी, नवीन गुप्ता, पूजा साहू, चंचल खुटे, अरना कुलश्रेष्ठ, पुष्कर साहू, दिव्या भगत, मनुप्रिया खेमका, शिवानी, और सुनीता बघेल.  इन खिलाड़ियों ने सीनियर और जूनियर केटेगिरी में डबल और सिंगल इवेंट्स में भाग लेकर मेडल जीते. यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ वुड बॉल संघ की लगातार मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता है, जिससे राज्य का नाम वुडबॉल खेल में रोशन हुआ है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति