चेन्नई को मिला 197 रनों का टारगेट, आरसीबी के कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

नई दिल्ली.
आईपीएल-2025 के छठवें मैच में आज आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 197 रनों का टारगेट दिया है। चेन्नई को इस मैच को जीतने के 197 रनों की आवश्यकता है। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए उन्होंने 51 रन की धमाकेदार पारी खेली हालांकि उन्हें कई जीवनदान मिले। उनके अलावा विराट ने 31, साल्ट ने 32, टिम डेविड ने 22 और देवदत्त ने 27 रनों की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद रहे जिन्होंने 3 विकेट झटके उनके अलावा पथिराना ने 2 और अश्विन और खलील को 1-1 विकेट मिला।

पथिराना की लाजवब गेंदबाजी
19वें ओवर में बेबी मलिंगा ने मात्र एक रन खर्च कर दो विकेट निकाले, इस ओवर से आरसीबी की 200 रन तक पहुंचने की उम्मीदें लगभग-लगभग खत्म हो गई है।

पाटीदार की कप्तानी अर्धशतक
रजत पाटीदार ने टीम की कमान संभाली और 30 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। कप्तान की नजरें अब टीम को 200 पार ले जाने पर होगी। इस बीच जितेश शर्मा के रूप में टीम को पांचवा झटका 172 के स्कोर पर लगा।

नूर ने उखाड़ा लिविंगस्टोन का डंडा
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद नूर अहमद ने अगली गेंद पर लिविंगस्टोन का डंडा उखाड़ा। आरसीबी को 145 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। टीम की नजरें 200 के स्कोर को छूने पर होगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति