युवती की रेप के बाद हत्या पर बवाल, लाठीचार्ज के बाद पथराव, सीओ समेत 11 पुलिसकर्मियों को आई चोटें

प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दलित युवती की रेप के बाद मौत को लेकर बवाल हो गया है। परिजनों ने गैंगरेप के बाद के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शुक्रवार को रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ रानीगंज समेत 11 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती घर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र रानी गंज के अधारगंज गांव की रहने वाली युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी घर से कुछ दूर पर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बेटी कल गुरुवार की शाम ड्यूटी पर गयी थी। आधी रात में अस्पताल से उसको सूचना दीं गयी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है उसे इलाज के लिये दूसरे अस्पताल में ले जाना है। जब वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है।

परिजन मृत बेटी के शव को घर ले आये तो देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसके अंडर गारमेंट फ़टे हुये थे। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अस्पताल के संचालक डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि घटना के प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करके कठोर कार्रवाई की जायगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति