विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग, दिखा दोनों में दोस्ती का दिलकश नजारा

नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की जब भी मुलाकात होती है तो फैंस की बांछें खिल जाती हैं। दोस्ती का ऐसा ही दिलकश नजारा शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में देखने को मिला। यहां आईपीएल 2025 के आठवें मैच सीएसके और आरसीबी का आमना-सामना हुआ। आरसीबी ने 50 रनों से यादगार जीत दर्ज की। आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को मात दी है। मैच समाप्त होने के बाद कोहली और धोनी मिले, जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरसीबी की जीत के बाद कोहली फौरन धोनी के पास जाते हैं। धोनी पहले हाथ बढ़ाते हैं। धोनी और कोहली हाथ मिलाने के बाद गले मिलते हैं। वहीं, दोनों मैदान पर मिलने के अलावा ड्रेसिंग लौटने के बाद भी बातचीत करते हुए नजर आए। धोनी और कोहली की मुलाकत पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''एक ही फ्रेम में भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच बहुत शानदार था।'' दूसरे ने कहा, ''विराट और धोनी का प्योर बॉन्ड।'' तीसरे ने लिखा, ''यह नजारा अच्छा लगा। इतने साल हो गए लेकिन फिर भी दोनों को देखकर अच्छा लगता है।'' अन्य ने कमेंट किया, ''दिल छू लेने वाला पल। विराट और धोनी की बॉन्डिंग हमेशा देखने लायक होती है।''

मैच की बात करें तो आरसीबी ने 196/6 का स्कोर बनाने के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर सीएसके को उसके गढ़ चेपॉक में हराया। आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार (51) के अर्धशतक ठोका जबकि कोहली के बल्ले से 30 गेंदों मं 31 रन निकले। फिल सॉल्ट ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, सीएसके की ओर से सर्वाधिक रन ओपनर रचिन रविंद्र (31 गेंदों में 41) ने बनाए। धोनी ने नौवें नंबर पर उतरने के बाद 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। धोनी ने तीन चौके और दो छक्के मारे। चेन्नई की शुरूआत काफी खराब रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल सके। शीएसके ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल त्रिपाठी ने 5 और दीपक हुड्डा ने 4 रन बनाए।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति