उज्जैन में होने वाले झूलेलाल जयंती आयोजन में शामिल होने आएंगे गोविंदा, CM मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद

 उज्जैन

झूलेलाल जयंती के अवसर पर 30 मार्च रविवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. सिंधी समाज द्वारा इस मौके पर वाहन रैली के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे.

कार्यक्रम के संयोजक महेश परियानी ने बताया कि इस बार भी उज्जैन में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महापर्व का आयोजन पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे उज्जैन के टावर चौक से सिंधु जागृति समाज द्वारा एक वाहन रैली निकाली जाएगी. इसके पहले भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जाएगी.

इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा केसरिया दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया जाएगा. इसके अलावा वाहन रैली में अभिनेता गोविंदा भी साथ चलेंगे.

इस मार्ग से निकलेगी वाहन रैली
कार्यक्रम संयोजक महेश परियानी ने बताया कि वाहन रैली टावर चौक से देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, तेली वाडा, निकास चौराहा, पटेल कॉलोनी, अंकपात मार्ग, खाक चौक होते हुए इंदिरा नगर पर समाप्त होगी. इस वाहन रैली में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे.

वाहन रैली को देखते हुए पुलिस के इंतजाम
वाहन रैली और अन्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन दौरे का कार्यक्रम आया है, जिसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वाहन रैली को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए परिवर्तित की जाएगी. इसे लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जा रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति