विक्रम व्यापार मेले में अब तक 22,873 वाहन बिके, मेले को कुछ दिनों के लिए और बढ़ाने पर हो रहा विचार

उज्जैन

 उज्जैन में विक्रमोत्सव व्यापार मेले में इस साल भी गाड़ियों की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं. अब तक 22,873 वाहन बिक चुके हैं, जिसमें उपभोक्ताओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व छूट मिली है. मेले का समापन 31 मार्च को होना है, लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इसकी तारीख आगे बढ़ाने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा गया है. मेले की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों हुआ था.

24 फरवरी से शुरू मेले में अब तक 22,873 वाहनों की हुई बिक्री

उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 के तहत आयोजित व्यापार मेला इस साल भी जबरदस्त सफलता की ओर बढ़ रहा है. 24 फरवरी से शुरू हुए इस मेले में अब तक 22,873 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है. इसमें 18,140 चार पहिया और 5,633 दोपहिया वाहन शामिल हैं. व्यापार मेले में मिल रही 50% की छूट के चलते लोग बड़ी संख्या में अन्य शहरों से भी उज्जैन आकर खरीदारी कर रहे हैं.

कार रजिस्ट्रेशन पर मिल रही भारी छूट

मेले में कार के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर सीधे 50% की टैक्स छूट मिल रही है. पिछले साल (2024) मेले में 23,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी. इस बार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अच्छी-खासी बुकिंग देखने को मिली है.

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार, "इस मेले में मर्सिडीज बेंज(Mercedes-Benz) जैसी लग्जरी गाड़ियां भी बिकी हैं, जिसमें एक कार की कीमत 3 करोड़ रुपये तक रही. जबकि चार बीएमडब्ल्यू (BMW) कारें 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर बेची गईं."

कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा "व्यापार मेले का समापन 31 मार्च को होना था, लेकिन लोगों के जबरदस्त उत्साह और बिक्री को देखते हुए इसे कुछ दिनों के लिए और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है."

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री में हल्की गिरावट देखी गई है. 2024 में कुल 23,705 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिससे 122.11 करोड़ रुपये की राजस्व छूट मिली थी. इस साल भी आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि मेले का विस्तार किया जाए, जिससे और अधिक लोग इस छूट का लाभ उठा सकें. अगर आप भी नए वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उज्जैन व्यापार मेले में जरूर जाएं और विशेष छूट का लाभ उठाएं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति