आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में भिड़ेंगी, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक पहुंच गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार।

कैसा रहेगा मौसम
अगर मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

हाई स्कोरिंग मैच का अनुमान
अहमदाबाद में अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। इस पिच के मिजाज को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति