नारायणपुर : भ्रमण पश्चात बच्चों को ब्रेकफास्ट करवा कर कलेक्टर ने किया बस से रवाना

नारायणपुर

जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है।

कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति