राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ सौ से अधिक छाया चित्रों का हुआ प्रदर्शन

जयपुर
राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति श्री रवि जैन ने शनिवार को जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र की अलंकार गैलरी में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सौ से अधिक आकर्षक छाया चित्रों के माध्यम से राजस्थान की कला, संस्कृति, महल, किले, बावड़िया, लोक जीवन, वन्य जीवन, तीज-त्यौहार, भोजन, पकवान एवं पहनावे को प्रदर्शित किया गया है।

श्री रवि जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राजस्थान की प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों द्वारा खींचे गए फोटोज प्रदर्शित किये गये हैं। जिनमें आईएएस डॉ. जीतेन्द्र सोनी, आईएफएस श्री अरिजीत बैनर्जी, आईपीएस श्री हेमंत शर्मा, आईपीएस श्री सचिन मित्तल, आरएएस श्री पंकज ओझा के द्वारा खींचे गए फोटोज शामिल हैं। इसी के साथ कई फोटो जर्नलिस्ट, प्रोफेशनल फोटोग्राफर और स्टूडेंट्स फोटोग्राफर एवं कई डॉक्टर्स के द्वारा खींचे गए छाया चित्र प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी को प्रसिद्ध फोटो जर्नर्लिस्ट संजय कुमावत ने क्यूरेट किया है। प्रदर्शनी में कैमरे के माध्यम से दृश्य कहानियां प्रदर्शित की गई है। आगन्तुकों को आनंदित करने वाली इस अद्भुत फोटो प्रदर्शनी में आमजन भी शिरकत कर सकते है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति