तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन ने कास्‍ट‍िंग काउच वीडियो लीक होने पर निकाली भड़ास, जमकर सुनाया

हाल ही तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का कथित तौर पर कास्टिंग काउच वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसके कारण उनका मजाक बना हुआ है। श्रुति नारायणन और उनका परिवार परेशान है, जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि यह समय उनके और परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को जमकर कोसा और भड़ास निकाली, जो लीक वीडियो को वायरल कर रहे हैं।

वायरल वीडियो 14 मिनट का है, जिसमें एक लड़की निर्वस्त्र नजर आ रही है और उसकी शक्ल श्रुति नारायणन से मिलती-जुलती है। कुछ लोगों का कहना है यह वीडियो AI या फिर डीपफेक भी हो सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। श्रुति नारायणन इस पर भड़क गईं, और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में लोगों से लीक हुए वीडियो को शेयर न करने की अपील की।

श्रुति नारायणन ने लिखा-परिवार के लिए मुश्किल वक्त

श्रुति नारायणन ने लिखा है, 'आप लोगों के लिए ये सिर्फ मजाक और मजेदार कंटेंट है। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के लिए यह मुश्किल वक्त है। खासकर मेरे लिए तो यह बहुत ही मुश्किल वक्त है और इस सिचुएशन को हैंडल करना भी मुश्किल हो रहा है।'

'अपनी मां-बहन और गर्लफ्रेंड के वीडियो देखो, उनकी भी मेरे जैसी बॉडी'

श्रुति नारायणन ने आगे लिखा है, 'मैं भी एक लड़की हूं और मेरे भी करीबी और रिश्तेदार हैं। लेकिन आप लोग इसे और बुरा, बहुत ही बुरा बना रहे हो। मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि इसे आप 'जंगल में आग की तरह न फैलाएं। अगर फैलाओ, तो पहले जाकर अपनी मां, बहन या गर्लफ्रेंड के वीडियोज देखो। उनकी भी वैसी ही बॉडी है, जैसी मेरी है। तो जाओ और उनके वीडियोज इंजॉय करो।'

'लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक अपराध है'

श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा कि इस तरह के लीक वीडियोज (कास्टिंग काउच) कैसे किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'इंसान बनो, लीक हुए वीडियो को शेयर करना, चाहे असली हो या डीपफेक, भारत में अपराध है। यहां कुछ कानूनी प्रावधान दिए गए हैं जिनके तहत कार्रवाई की जा सकती है।' इसके बाद श्रुति ने उन एक्शंस की एक लिस्ट शेयर की, जो लीक हुए वीडियो को शेयर करने में शामिल लोगों के खिलाफ लिए जा सकते हैं।

श्रुति नारायणन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल टीवी शोज से की थी, और वह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें तमिल टीवी शो Siragadikka Aasai से पॉपुलैरिटी मिली थी।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति