मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह डोंगरिया कला में कुंडा, कुकदूर एवं पंडरिया परियोजना के जोड़ों ने लिए सात फेरे, बने जीवनसाथी

कवर्धा

महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह डोंगरिया कला में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही, जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हो रहा है। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में
रामकुमार भट्ट सदस्य जिला पंचायत,श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती राजेश्वरी महेन्द्र धृतलहरे, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत ,श्रीमती नंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, श्रीमति मंजूला देवी कुर्रे अध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, श्रीमती सरिता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, छत्रकिशोर तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, सुमित तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका पंडरिया, मनोज ठाकुर उपाध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, श्रीमती रानी मिथलेश चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत पंडरिया, प्रदीप पूरी गोस्वामी, रविशंकर चंद्रवंशी जनपद, सदस्य माखन चंद्रवंशी सदस्य जनपद पंचायत, बैजनाथ चंद्रवंशी सरपंच ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, मनीराम साहू, सुरेश दुबे , बैजनाथ चंद्रवंशी एवं पंचगण ग्राम पंचायत डोंगरिया कला, शेषनारायण चंद्रवंशी सरपंच रैतापारा एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने इस योजना की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

डोंगरिया कला स्थित स्वयंभू जलेश्वर महादेव धाम में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कुंडा, कुकदूर और पंडरिया क्षेत्र के 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कुकदुर परियोजना के 28 बैगा जोड़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैगा वाद्य यंत्र के साथ विधायक श्रीमती भावना बोहरा एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी संस्कार गीतों के साथ लोककला मंच "दूज के चंदा" द्वारा मनमोहक छत्तीसगढ़ी गीतों का प्रस्तुत किया गया।

वर-वधू को दिया गया आशीर्वाद और उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी शुरू करने के लिये सरकार द्वारा 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए, जबकि 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन हेतु खर्च किए गए।

नवविवाहित जोड़ों में खुशी की लहर

विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। एक नवविवाहित जोड़े ने बताया,
"हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन इस योजना के कारण हमारा विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सका। सभी नव विवाहिता जोड़ों ने सरकार और सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक किया ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति