कलश यात्रा के साथ संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल
दिनांक 29 शनिवार की सुबह जवाहर चौक संत नामदेव महाराज के नारों से गूंज उठा। मौका था नामदेव समाज विकास म.प्र. भोपाल द्वारा जवाहर चौक स्थित संत नामदेव सामुदायिक भवन में दो दिवसीय (29-30 मार्च 2025) को संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल के लोकार्पण के शुभारंभ का। इस दौरान कलश यात्रा को संत नामदेव सामुदायिक भवन से जवाहर चौक हनुमान मंदिर से होकर संत नामदेव सामुदायिक भवन तक निकाली गई। जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर संत नामदेव जी के नारे लगाए और नृत्य किया।

साथ ही सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के कैलेंडर, नामदेव चालीसा और नामदेव आरती का विमोचन भी किया गया। यह संत नामदेव मंदिर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश नामदेव इंदौर (आर्शीवाद ग्रुप) द्वारा अपने स्व. भाई महेंद्र सिंह नामदेव की स्मृति में बनवाया गया है, जिसमें भगवान विठ्ठल और संत नामदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। साथ ही परिषद उपाध्यक्ष संजय नामदेव ( छतरपुर ) ने अपने स्व. पिता बालेन्द्र नामदेव की याद में भवन के प्रथम तल पर तीन कमरे बनवाए है, जिसका उपयोग समाज बंधु निःशुल्क कर सकेंगे। इस मौके पर नामदेव समाज विकास मप्र के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव, संरक्षक अवधनारायण नामदेव, कोषाध्यक्ष ओ.पी. नामदेव, महामंत्री तरूण चूड़ामणी, संयोजक गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश नामदेव, उपाध्यक्ष संजय नामदेव, भवन प्रभारी ऊषा नामदेव, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रकांता नामदेव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि नामदेव, युवा प्रकोष्ठ भोपाल जिला अध्यक्ष आशीष नामदेव अनेक समाज बंधु परिवार सहित उपस्थित रहे।

नामदेव समाज के लोगों का काले धन में नहीं आता नामः यति
संत नामदेव सामुदायिक भवन में समाज बंधुओं से मिलने के लिए भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने समाज को अपनी ओर से सभी तरह से मदद का आश्वासन दिया। रविंद्र यति ने कहा कि नामदेव समाज एक ऐसी समाज है जिनका नाम काले धन में नहीं आता है ये समाज मेहनत और पसीने से पैसा कमाती है और आगे बढ़ रही है।  

संत नामदेव जी की गाथा सुन लोग हुए मोहित
इस मौके पर महिलाओं ने संत नामदेव जी के भजन सुनाकर लोगों को संत नामदेव जी की गाथा से मोहित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को संत नामदेव जी के बारे में भी लोगों को बताया कि किस तरह उनकी वाणी से लोग मोहित होते आए थे। साथ ही विट्ठल भगवान की गीतों के साथ जय माता की नारे भी लगाए और संत नामदेव जी के चालीसा सुनाया और आरती कर संत नामदेव जी की पूजा की। साथ ही दौरान संत नामदेव जी पर बनी फिल्म को भी दिखाया गया और बच्चों के बीच में नृत्य, गायन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी हुआ
इस खास मौके का फायदा लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव ने कहा कि समाज में युवक-युवती द्वारा सही उम्र में शादी नहीं करने से हमें कई तरह के केस देखने को मिलते है, इसलिए हम ऐसे कपल का सम्मान करेंगे जो सही उम्र में शादी करते है और सही उम्र में उनके बच्चे जन्म लेते है, जिससे बच्चों को भी सही शिक्षा मिल पाती है

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति