नोएडा में पति-पत्नी ने घर में चलाया पोर्न वीडियो का धंधा, साइप्रस की कंपनी से जुड़े तार

नोएडा

नोएडा का एक घर, अंदर एक शानदार स्टूडियो और मॉडल्स के साथ न्यूड वीडियो शूट…। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम जब दिल्ली से सटे यूपी के इस बड़े शहर में छापेमारी करने पहुंची तो एक एक बड़े और गंदे धंधे का खुलासा हो गया। नोएडा के जिस कपल के घर ईडी पहुंची थी उन पर आरोप है कि एक विदेशी पोर्न वेबसाइड को पोर्न वीडियोज और वेबकैम शो बेचकर करोड़ों की कमाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान घर पर मॉडल्स शो करती हुईं मिलीं और 8 लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है।

दरअसल, पति-पत्नी ने मिलकर 'सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक कंपनी बनाई थी। यह कंपनी अडल्ट वीडियो का कारोबार कर रही थी। कपल ने साइप्रस की एक कंपनी 'टेक्नियस लिमिटेड' से समझौता किया था। टेक्नियस लिमिटेड की ओर से 'एक्सहैम्सटर' और 'स्ट्रिपचैट' जैसी पोर्न वेबसाइट का संचालन किया जाता है। नोएडा में देसी पोर्न बनाकर यह कपल विदेशी वेबसाइट को भेजता था और बदले में वहां से उन्हें मोटी रकम अकाउंट में भेजी जाती थी।

इधर सबडिजी के खाते में लगातार विदेश से मोटी रकम आ रही थी। कंपनी की ओर से बताया जाता था कि वह विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और पब्लिक ओपनियन पोल जैसे कारोबार में शामिल है। FEMA नियमों के उल्लंघन का शक होने पर पर ईडी ने जब इसकी जांच शुरू की तो पूरा खेल सामने आ गया। ईडी के मुताबिक, सबडिजी कंपनी और इसके डायरेक्टर्स के अकाउंट्स में विदेशों से 15.66 करोड़ रुपये आने का पता चला है। इसके अलावा नीदरलैंड्स में भी एक अकाउंट का पता चला है जिसमें 7 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इस रकम को इंटरनेशनल डेबिट कार्ड्स के जरिए भारत में कैश निकाला जा चुका है। इस तरह अब तक 22 करोड़ से अधिक कमाई का पता चल चुका है।

सोशल मीडिया के जरिए यह कपल मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाली लड़कियों को झांसे में लेता था। सोशल मीडिया और कुछ अन्य वेबसाइट्स पर इसके लिए विज्ञापन दिया जाता था। जो लड़कियां विज्ञापन देखकर पहुंचती थीं उन्हें मोटी कमाई का लालच देकर पोर्न कारोबार में धकेल दिया जाता था। एडल्ट वीडियो से होने वाली कमाई का 25 फीसदी हिस्सा मॉडल्स को दिया जाता था। ईडी की टीम ने जब छापेमारी की तो कुछ मॉडल्स भी वहां शो करती मिलीं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे भी पूछताछ की है और बयान दर्ज किए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति