नवरात्र में वैष्णो देवी धाम पर श्रद्धालुओं को फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े

जम्मू
नवरात्र के अवसर पर माता वैष्णो देवी धाम पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप भी इन पवित्र दिनों में धाम जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कई जरूरी बातें बताएंगे। दरअसल, वैष्णो देवी भवन पर श्राइन बोर्ड की ओर से कई ऐसी सुविधाएं और सेवाएं बिल्कुल मुफ्त (Free Services at Vaishno Devi Dham) उपलब्ध करवाई जाती हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में आइए, इन सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं और जानते हैं उन नई सेवाओं को, जिन्हें श्राइन बोर्ड (Vaishno Devi Shrine Board) नवरात्र के अवसर पर शुरू कर रहा है।
 
    हर तीर्थयात्री की 24×7 ट्रैकिंग से युक्त RFID Card।
    भवन, सांझीछत और भैरो जी में 24×7 माता का लंगर।
    स्वच्छ पेयजल के काउंटर।
    भवन, सांझीछत और अर्धकुंवारी में आवास सुविधा।
    लॉकर, कंबल और स्नान सुविधाएं।
    चिकित्सा एवं एम्बुलेंस सेवाएं 24×7।
    हर यात्री को फ्री दुर्घटना बीमा कवर और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं।
    दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार की सुविधा।
 
वे सुविधाएं जो श्राइन बोर्ड द्वारा न्यूनतम दर पर उपलब्ध करवाई जाती हैं
    भोजनालय: जम्मू, कटरा, अर्धकुंवारी और भवन।
    कक्ष और डॉर्मिटरी: जम्मू, कटरा, अर्धकुंवारी और भवन।
    स्मारक सामग्री की दुकानें जम्मू, कटरा और भवन।
    पंचागव्य प्रसाद काउंटर: जम्मू, हवाई अड्डा, वैष्णवी धाम जम्मू, YRC कटरा, त्रिकुटा भवन कटरा, सांझीछत, भैरोजी और भवन।
    किसी भी सहायता या सवाल के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 9906019494  पर संपर्क किया जा सकता है।

नवरात्र पर शुरू होंगी नई सेवाएं
बीते दिनों श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग (CEO Anshul Garg) ने कहा कि नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

मौजूदा समय में लगभग 40 हजार तीर्थयात्री रोजाना माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने आते हैं, हफ्ते के आखिरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है और नवरात्र में यह संख्या और बढ़ जाएगी।

    चैत्र नवरात्रि से भवन में अटका आरती (Atka Aarti at Vaishno Devi Bhawan) और अर्धकुंवारी में गर्भजून आरती के लिए दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क स्थान आरक्षित किए कर सकते हैं।
    चैत्र नवरात्रि में यात्रियों की सुविधा के लिए अर्धकुंवारी में 1,500 तीर्थयात्रियों के लिए सभी मौसम में कवर किया जाने वाला विश्राम क्षेत्र बनाए गए हैं।
    चैत्र नवरात्रि के मौके पर प्रसाद की होम डिलीवरी का भी विकल्प होगा, बुकिंग maavaishnodevi.org के जरिए की जा सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति