राज्यपाल पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल विक्रमोत्सव में होंगे शामिल

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल आज उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे। उज्जैन में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तर पर ब्रह्मध्वज स्थापना एवं सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाट्य प्रस्तुति होगी। साथ ही वीर भारत संग्रहालय का भूमि-पूजन, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ और सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन किया जाएगा। साथ ही सार्वभौम सम्राट विक्रमादित्य पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित, शिप्रा लोक संस्कृति का कैलेण्डर, लोक कथाओं का कीर्तिपुरुष विक्रमादित्य डॉ. पूरन सहगल, कालकाचार्य कथा की परंपरा- विनोद कुमार सुनार, जल स्रोत एवं जल संवर्धन डॉ. प्रभा श्रीनिवासुलु, मंदिरों की छाया में बसे शहर डॉ. आभा सेन, भारत विक्रम श्रीराम तिवारी, राजेश्वर त्रिवेदी, प्रवीण पाटोद, दत्तात्रेय गीता, अवधूत गीता, भृगु गीता, उज्जैन का रंगों से भरा इतिहास, महर्षि पतंजलि का जन्म स्थान भोपाल, नर्मदापुरम में स्वाधीनता संग्राम, रायसेन जिले में स्वाधीनता संग्राम पुस्तकों का भी विमोचन भी होगा।

 कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्‍तुति दी जाएगी। तत्‍पश्‍चात सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री श्रेया घोषाल के द्वारा सांगीतिक प्रस्‍तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की संध्‍या पर भव्‍य आतिशबाजी भी की जाएगी। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा कार्यक्रम में पुस्‍तक रचनाकार विद्वानों का सम्‍मान किया जाएगा। साथ ही अवंती गौरव सम्‍मान भी प्रदान किए जाएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति