ये Ai टूल से सिर्फ 2 मिनट में बन जाएगी Ghibli इमेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली (Ghibli) इमेज का ट्रेंड वायरल है. जिसे देखो वही Ghibli इमेज बनाकर पोस्ट कर रहा है. लोग Ghibli इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक और डीपी भी लगा रहे हैं. अगर आप भी अपनी एक शानदार घिबली इमेज फ्री में बनाना चाहते हैं लेकिन इसका टूल और प्रोसेस नहीं पता तो ये जानकारी आपके लिए ही है.

Grok की मदद से फ्री में बनेगी Ghibli इमेज
कॉमिक फीचर की तरह दिखाई देने वाली Ghibli इमेज को फ्री में बनाने के लिए आपको सबसे पहले X पर अकाउंट बनाना होगा. अगर पहले से ही आपका X पर अकाउंट है तो फिर Grok एआई टूल का इस्तेमाल करके आप फ्री में Ghibli इमेज जनरेट कर सकते हैं. बस ये सिम्पल स्टेप्स फॉलो करते जाइये और 2 मिनट में एक शानदार Ghibli इमेज आपके सामने होगी.

आपको बस करना ये है कि अपने  X अकाउंट पर लॉग इन करने के बाद लेफ्ट हैंड साइड पर बने  Grok के आइकन पर क्लिक करना है. इसमें नीचे की ओर आपको अटेचमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर फोटो को अटैच करें. आप अपनी फोटो भी यहां अटैच कर सकते हैं. इमेज अटैच करने के बाद Convert to Ghibli लिखना होगा. बस हो गया काम. ऐसा करते ही चंद मिनटों में Ghibli इमेज जनरेट हो जाएगी.

Ghibli इमेज की खासियत
Ghibli के पात्र आमतौर पर आकर्षक और देखने में प्यारे लगते हैं. इनके चेहरे पर बड़ी आंखें होती हैं. आंखों से ही आप पात्र की भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं. पात्रों के कपड़े भी साधारण और प्यारे होते हैं. इनके कपड़े स्टोरी और जगह से मेल खाते हैं. Ghibli में  3D और 2D एनीमेशन का मिश्रण होता है.

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति