अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत

मनेंद्रगढ़

 अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पांच दिन बाद पता चली, जिसके बाद रविवार सुबह से शवों को निकालने के लिए पुलिस खुदाई करवा रही है.

घटना मनेन्द्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा की है. पास से बहने वाली धनोटी नदी से बीते कई वर्षों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है. 25 मार्च को फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20 वर्ष) और राजेश अगरिया कोयला निकालने गए थे, इस दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब गए.

चार दिन बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरुआत की. पांचवें दिन जब अवैध खनन स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने का शक हुआ. परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में सूचना दी. रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने का खुदाई जारी है.

बता दें कि बीते कई सालों से माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसों की लालच में कोयला खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैंं. जिन ग्रामीणों की दबने से मौत हुई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सत्ताधारी दल का नेता ही कोयला खोदने के काम में लगाया था. अब पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति