मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में किया जा रहा है विकसि

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में "श्रीकृष्ण पाथेय न्यास" अंतर्गत विकसित कर रहे है।

सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को  विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संतोष लालवानी, श्री महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति