पानी सप्लाई की जांच करने गए अभियंताओं पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

अलवर

जिले में पानी सप्लाई की जांच करने गए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अधिकारियों ने किसी तरह जान बचाई, लेकिन हमले में उनके हाथों पर चोटें आई हैं।

जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में जल आपूर्ति की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गई थी। एसडीएम के साथ दौरे के बाद रविवार सुबह सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता मोहित गुर्जर, कर्मचारी रामप्रसाद और सुरेश मीणा जल सप्लाई का निरीक्षण कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नवरात्र के साथ ही आज राजस्थान स्थापना दिवस भी, जानिये सात चरणों कैसे यहां तक पहुंचा प्रदेश

इसी दौरान स्थानीय निवासी मोनू नामक युवक ने अधिकारियों से पंप की चाबी छीन ली और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अचानक जेब से चाकू निकालकर दोनों अभियंताओं पर हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में दोनों अधिकारियों के हाथों में चोटें आईं, वहीं कनिष्ठ अभियंता का चश्मा भी टूट गया।

ये भी पढ़ें: Banswara News: मक्के की फसल बीच हो रही थी गांजे की खेती, 96 किलो मादक पदार्थ बरामद, आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान था। उसने अभियंताओं पर आरोप लगाया कि पंप ऑपरेटर मनमाने ढंग से जल आपूर्ति करता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और दोनों अभियंता जान बचाकर अरावली विहार थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई। सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि यदि वे समय रहते वहां से नहीं भागते, तो आरोपी उनकी जान भी ले सकता था।

जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ पानी की समस्या को लेकर इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। प्रशासन से पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति