विक्रमोत्सव- 2025 झाबुआ में सूर्य उपासना कार्यक्रम में मंत्री भूरिया शामिल हुई

भोपाल

भारत का नववर्ष विक्रम संवत्, गुड़ी पड़वा 30 मार्च 2025 को महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की उपस्थिति में राजवाड़ा चौक झाबुआ पर पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया है।

संस्कृति विभाग निर्देशानुसार विक्रमोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर राजवाड़ा चौक में मंत्री महिला एवं बाल विकास सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में और कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में सूर्य उपासना कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण मंदिर में पूजन कर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की गई। साथ ही ब्रम्हध्वज को स्थापित किया गया।

सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया गया और “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” पुस्तिका का विमोचन कर वितरण के साथ उसके प्रमुख अंशो का वाचन किया गया। नाट्य प्रस्तुति के कलाकारों का सम्मान किया गया।

मंत्री सुश्री भूरिया ने समस्त उपस्थितजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नववर्ष के शुभारम्भ पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन से नई पीढ़ी को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को अवगत कराया जा सके।

इस दौरान जनप्रतिनिधि भानु भूरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, वन मण्डलाधिकारी हरे सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता ओम शर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति