केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है, कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है, कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि ‘2025 में मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाइए और भारत सरकार को बिहार के विकास का मौका दीजिए’ बिहार को बदलने में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है।

उन्होने 2025 के चुनाव में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। शाह ने कहा जेडीयू और भाजपा मिलकर बिहार को विकास के रास्ते पर तेजी से ले जाएंगे। 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। अमित शाह के बयान से एनडीए के सीएम कैंडिडेट का मसला साफ होता दिख रहा है। बीजेपी और जदयू के नेता पहले से ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने की बात कहते आ रहे हैं। शाह ने नीतीश-मोदी के नेतृत्व में बिहार में अगली सरकार बनाने की बात कहकर इस पर लगभग मुहर लगा दी है।

वहीं शाह के इस बयान पर सियासत भी तेज हो गई है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है, कि बीजेपी भाषण में जुमलों का इस्तेमाल करती है। नीतीश कुमार अलगी बार सीएम बनने नहीं जा रहे हैं। कार्यक्रम में आरजेडी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि जब बिहार में लालू और राबड़ी देवी की सरकार थी, तो जंगलराज कायम हो गया। इन लोगों ने बिहार को तबाह कर दिया। लेकिन जैसे ही एनडीए की सरकार बनी तो बीजेपी और जदयू ने मिलकर बिहार की सूरत बदल दी। 1990 से लेकर 2005 तक लालू-राबड़ी राज में हत्या, लूट, जातीय नरसंहार और भ्रष्टाचार हुआ। लालू यादव ने चारा घोटाला करके बिहार को देश-दुनिया में बदनाम किया। नीतीश कुमार के 20 सालों में बिहार में बदलाव हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति