पुतिन के काफिले की कार में धमाके के बाद लगी आग, दुनियाभर में वायरल हुआ वीडियो, जेलेंस्की ने की है मौत की भविष्यवाणी

मॉस्को
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि कहीं पुतिन को निशाने पर नहीं थे? गाड़ी में यह धमाका मॉस्को के एफएसबी हेडक्वार्टर के पास लग्जरी कार ऑरस लिमोजिन में हुआ। गाड़ी में आग लगा देख तुरंत आसपास से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी भी की थी।

यह घटना लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई। इस कार की कीमत 275,000 पाउंड है। लिमोजिन कार में आग लगने का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। क्लिप में दिखाया गया है कि आग इंजन को अपनी चपेट में लेती है और फिर वाहन के पूरे इंटीरियर में फैल जाती है। इस गाड़ी का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के परिवहन का ध्यान रखता है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जब धमाका हुआ तो कार के अंदर कोई था या नहीं।

जेलेंस्की ने पुतिन की मौत का किया था दावा
उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। उनकी मृत्यु रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकती है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां की थीं। पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच यह टिप्पणी आई थी। जेलेंस्की के इस बयान और फिर पुतिन के काफिले की गाड़ी में बम धमाके के बाद सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस बात की भी पुष्टि करेंगी कि धमाके का यूक्रेन से चल रहे युद्ध में कोई संबंध तो नहीं है।

लिजोजिन कारों का इस्तेमाल करते हैं पुतिन
72 वर्षीय पुतिन इन रूसी निर्मित लिमोजिन कारों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते आए हैं और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन सहित सहयोगियों को भी इन्हें गिफ्ट में दिया है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब रूसी राष्ट्रपति को खतरा महसूस हो रहा है। हाल ही में मरमंस्क में संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों द्वारा औपचारिक गार्डों की तलाशी ली गई। एक रूसी प्रसारक से एक पूर्व अंगरक्षक ने कहा, "यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी जान का कितना डर ​​है।" उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अपने स्वयं के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति