PM मोदी ने CG को 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात, CM विष्णु देव साय ने जताया आभार

रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार, 30 मार्च) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को कई करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. इन परियोजनाओं में बिजली, रेल, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां महामाया, बिलासा देवी केंवट की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, 140 करोड़ देशवासियों के सेवक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन."

'छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है'- सीएम विष्णु देव साय
इतना ही नहीं, मोहभट्ठा बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "प्रभु श्रीराम का ननिहाल, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूतियों की यह जन्मभूमि, छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री ने मां महामाया और बिलासा देवी केंवट की धरती से छत्तीसगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है."

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके द्वारा किसानों, जनजातीय समाज और जरूरतमंद परिवारों के लिए लागू की गई पीएम आवास योजना का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आपसे जो भी मांग की आपने उसे दिया है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सदैव आपका आभारी रहेगा. आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास के काम कर रही है."

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री साल 2047 तक इस देश को विकसिक भारत के रूप में खड़ा करना चाहते हैं. सीएम साय ने दावा किया कि विकसित भारत के लिए अपना योगदात देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी छत्तीसढ़ के विकास की जरूरतों को लेकर पीएम मोदी के पास गए, उन्होंने हमेशा जरूरत से ज्यादा ही दिया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ हमेशा आभारी रहेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति