पश्चिमी रेलवे ने इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को की जाएगी संचालित

इंदौर
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें अप्रैल से जून 2025 तक विशेष किराए पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल
पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। 4 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक चलने वाली यह ट्रेन शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 5 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक हजरत निजामुद्दीन से शनिवार और सोमवार को सुबह 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 21:00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

स्टॉपेज एवं कोच सुविधा
ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे।

डॉ. अंबेडकर नगर – पटना स्पेशल (साप्ताहिक)
डॉ. अंबेडकर नगर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह सेवा 3 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक जारी रहेगी। वापसी में, यह ट्रेन पटना से प्रत्येक शुक्रवार को रात 20:20 बजे चलेगी और अगले दिन रात 23:20 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचगी।

स्टॉपेज एवं कोच सुविधा
यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति