जन्नत जुबैर ने मक्का में मनाया ईद का त्योहार

मक्का
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर इस वक्त मक्का में हैं. जहां वो फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले अबाया में काफी सुंदर लग रही हैं.

ईद का त्योहार भारत में कल यानि 31 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं इस बार ईद से पहले एक्ट्रेस जन्नत जुबैर मक्का पहुंची गई थी. जहां से उन्होंने आज सेलिब्रेशन किया. इसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं.

जन्नत जुबैर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस मक्का में ईद का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में जन्नत नीला अबाया पहने हुए नजर आ रही हैं. फोटोज में उनके साथ उनकी फैमिली और बेस्ट फ्रेंड रीम शेख भी नजर आ रही हैं.

जन्नत ने अपना ईद लुक बेहद लाइट मेकअप और आंखों में काजल लगाकर पूरा किया है. हर कोई तस्वीरों देख एक्ट्रेस की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं एक तस्वीर में जन्नत अपने पेरेंट्स और भाई के साथ पोज दे रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘ईद मुबारक आज अपने परिवार के साथ मदीना में ईद मनाई, और मेरा दिल भर आया’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘एक सपना सच हुआ, अल्हम्दुलिल्लाह. अल्लाह हमारी प्रार्थनाओं और उपवासों को स्वीकार करे, और हम सभी को शांति, सुरक्षा और अंतहीन दया का आशीर्वाद दें’ जन्नत ने अपना ये लंबा नोट ‘मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा इसे आसान बनाने के लिए का विशेष धन्यवाद’ लिखकर कंपलीट किया. बता दें कि जन्नत जुबैर टीवी की पॉपुलर हसीना है. जो सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं. इंस्टा पर उनके 49 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति